Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ममता ने बंगाल-नेपाल सीमा पर लाेगाें से की शांति बनाए रखने की अपील

हमारा पड़ोस अच्छा रहेगा तो हम भी अच्छे रहेंगे। हम चाहते हैं कि पड़ोसी देश में शांति बनी रहे

09 Sep 2025

ममता ने बंगाल-नेपाल सीमा पर लाेगाें से की शांति बनाए रखने की अपील

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच राज्य की उत्तरी जिलों के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
कोलकाता हवाई अड्डे से उत्तर बंगाल के प्रशासनिक दौरे पर रवाना होने से पहले ममता बनर्जी ने कहा, "हम नेपाल, श्रीलंका और बांग्लादेश, इन सभी पड़ोसी देशों से प्यार करते हैं। मैं सिलिगुड़ी, कालिम्पोंग और नेपाल सीमा से सटे अन्य इलाकों के लोगों से अपील करती हूं कि शांति बनाए रखें और ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहें जिससे तनाव की स्थिति बने।"
नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी है। प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग करते हुए कई नेताओं के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की। हालात बिगड़ने पर ओली ने मंगलवार को पद से इस्तीफा दे दिया।
मुख्यमंत्री ममता ने साफ किया कि विदेश नीति का अधिकार केंद्र सरकार के पास है और राज्य इसमें हस्तक्षेप नहीं कर सकता। उन्होंने कहा, "यह हमारा विषय नहीं है। हमारा पड़ोस अच्छा रहेगा तो हम भी अच्छे रहेंगे। हम चाहते हैं कि पड़ोसी देश में शांति बनी रहे।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बंगाल-नेपाल सीमा पर लाेगाें से की शांति बनाए रखने की अपील
हमारा पड़ोस अच्छा रहेगा तो हम भी अच्छे रहेंगे। हम चाहते हैं कि पड़ोसी देश में शांति बनी रहे





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News